चमत्कारी हनुमान जी छींद धाम वाले बजरंग बली की अनोखी महिमा || SAGAR TV NEWS ||
कलयुग का भगवान हनुमान जी को कहा जाता है। हनुमान जयंती पर बात करते हैं एक ऐसे धाम की जहाँ आज भी कई चमत्कार होतें हैं। कहा जाता है की यहाँ से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता। यहाँ आने से कष्टों का नाश होता है। हम बात कर रहे हैं छींद धाम वाले बजरंगबली की, जो रायसेन जिला मुख्यालय से 125 किमी दूर भोपाल जबलपुर रोड पर बरेली तहसील में हैं। कहते हैं यहाँ हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देश भर से बड़ी संख्या में लोग इस धाम का चमत्कार सुनकर आतें है। भक्तों की मनोकामनाएं पत्र सन्देश द्वारा भी पूरी होती हैं। यहाँ पर कोई ऐसा भक्त नहीं आता जिसे कुछ न मिला हो। चना, गुड नारियल का प्रसाद ही चढ़ाया जाता हैं। बताया गया की यहाँ बजरंग बलि की स्थापना 1965 में स्वर्गीय धन्नुलाल रघुवंशी ने की थी। तभ इसे इनकी पीढ़ी इस मंदिर की सेवा करता है। मंदिर का इतिहास 500 साल पुराना बताया जाता है लेकिन इसका निर्माण 1965 में हुआ था। पहले एक फीट मूर्ती थी वहीँ आस्था के चलते अब पांच फ़ीट ऊंची प्रतिमा है। मंदिर की विशेषता ये है की ये दक्षिण मुखी है जिसे शास्त्रों के सिद्ध माना है। हनुमान जी के सामने राम दरबार है जहाँ श्रीराम सीता और लक्ष्मण विराजमान हैं यह भी सिद्धधाम की विशेषता है। कहा जाता है की यहाँ पर भक्त धन धान, पुत्र ,यश, की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मानयता है की लाइलाज बीमारियां जैसे टीबी,कैंसर, लकवा,बांझपन दर्शन से दूर होती हैं।