ढाई साल का बच्चा कुरकुरे के साथ खा गया तार सीने में जाकर अटका || SAGAR TV NEWS ||

 

एक ढाई साल के बच्चे को कुरकुरे खाने से उसकी जान पर बन आई। दरअसल बच्चा कुरकुरे में निकला एक पतला तार भी गटक गया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। मामला छतरपुर से सामने आया है। उसकी माँ सोनम ने बताया की वो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाके पर रहती है। उसका बेटा कुरकुरे खा रहा था जो साथ में तार भी खा गया। जिसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। बच्चे की मां ने बताया कि कुरकुरे के जरिए तार उसके सीने में पहुंच गया है। जो वहां फंसा हुआ है बताया गया की यहाँ ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक उपकरण मौजूद नहीं है। जिसके चलते अस्पताल में इलाज नहीं हो सका। वही उसने बताया की बच्चे के पिता बाहर हैं जिस वजह से वह इलाज कराने के लिए बेहद परेशान हैं।
इस पूरे मामले में जिला अस्पताल में बच्चे को देखने वाले डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया की तार उसके खाने की नली तक पहुंच गया है। वैसे उसकी हालत सामान्य है। लेकिन अगर तार नही निकलता है तो उसे मुश्किल हो सकती है।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
16-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.