सागर-नेशनल हाइवे 44 पर गल्ला व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गौरझामर में नेशनल हाइवे 44 पर नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। जहाँ गल्ला व्यापारी से करीब डेढ़ लाख रूपये की लूट की गयी है। ऐसा आरोप है की बाइक सवार तीन बदमाश बंदूक की दम पर गल्ला व्यापारी की दुकान पहुंचे और मोल भाव करते हुए कट्टा अदाकार सिद्धार्थ जैन से लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। जब पल्लेदार बचाने दौड़ा तो उसे भी घायल कर दिया। पड़ोस में रहने वाले राजकुमार लोधी ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें बंदूक दिखाकर आगे ना बढ़ने की चेतावनी देते हुए धमकाया और लूट कर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।
पीड़ित सिद्धार्थ जैन ने बताया की उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर पैसे ले गए। तो उसके पिता शील चंद जैन ने बताया कि बदमाश उनके बेटे से कई देर तक मारपीट करते रहे। वहीँ इस घटना के बाद सभी व्यापारियों में डर है क्योंकि कुछ समय पहले भी ऐसी घटना हुई थी। जिसका खुलासा बही तक नहीं हो सका।
मामले में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है की अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश जारी है।


By - Prahlad Sahu Gourjhamar
14-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.