खरगोन मामले के बाद सागर पुलिस आई अलर्ट मोड पर SP ने कही ये बड़ी बात ! || SAGAR TV NEWS ||

 

पिछले दिनों हुई एमपी के खरगोन जिले में दुखद घटना को देखते हुए अब सागर में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दरअसल आगामी तीन दिनों में तीन बड़े त्यौहार और पर्व हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। और हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में जो भी जुलूस रैली या धार्मिक कार्य होने हैं। उनको देखते हुए पुलिस मुस्तैद है सम्बंधित जगहों पर टीमें लगाईं जाएंगी। वहीँ जो लोग भी इस दौरान गड़बड़ कर सकते हैं। या कानून व्यवस्था को तोड़ते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही साथ सभी थाना प्रभारियों और एसडीओपी को निर्देशित किया गया है। सागर एसपी तरुण नायक ने जानकारी देते हुए शान्ति पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की बात कही है।


By - Sagar tv news
13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.