व्यक्ति को घर में बंधक बनाकर चोर ले उड़े 15 लाख रूपये का कीमती सामान

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात अज्ञात लुटेरों ने वृद्ध के सिर पर बंदूक तानकर 2 अन्य साथियों के साथ घर से सोने के जेवर, दस्तावेज, नगदी, बन्दूक के 50 राउंड साथ ले गए हैं। फरियादी ने लूटी गई कुल समान की अनुमानित राशि 15 लाख रुपये के करीब बताई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईसागढ़ थाना क्षेत्र के खमखेड़ी गांव में रहने वाले गुरुचरण सिंह ने बताया कि जब वे घर के बाहर सो रहे थे। तभी देर रात करीब 2 बजे उन्हें आहट सुनाई दी। उठकर देखने आए जहाँ उन्हें 1 बाइक पर 3 लोग दिखे। इनमें से एक व्यक्ति द्वारा उनके सिर पर बंदूक लगाकर उंसे बंधक बना लिया गया वहीँ 2 अन्य साथी घर के अंदर से सोने के अलग-अलग जेवर, कुछ दस्तावेज, बंदूक के 50 राउंड लेकर भाग गए। लुटेरे हाथों में दस्ताने पहने थे और चेहरे भी ढंके हुए थे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसको लेकर एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल ने जानकारी दी।-

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.