एमपी में पटवारी के 3000 नए पदों पर होंगी भर्तियां, कैबिनेट में हुआ फैसला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राजस्व विभाग से जुड़ा एक अहम फैसला हुआ है। प्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में पटवारियों के कुल स्वीकृत पद 19 हजार 20 हैं। बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए पटवारियों के 5204 नए पद और बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था, जिस पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट ने 3000 पटवारियों की भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। आगे उन्होंने बताया कि शासन के नियमों के अनुरूप पटवारियों की भर्ती जल्द की जाएगी।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
12-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.