लोगों ने देखा तो कुँए में तैर रहा था तेंदुआ आनन-फानन में पहुंची टीम || SAGAR TV NEWS ||
रात के समय एक तेंदुआ अचानक कुँए में जा गिरा। इस बात की जानकारी लोगों को सुबह के समय लगी जब उन्होंने देखा तो तेंदुआ कुँए में तैर रहा था। मामला धार जिले के अगर गांव से सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी। वहीँ वन अमले ने मौके पर पहुँचकर तुरंत तेंदुए का रेस्क्यू शुरु किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुँए से बआहर निकाला जा सका। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ स्वस्थ है। वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गयी थी। जहाँ वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशों के बाद तेंदुए के बारे मे निर्णय लिया जायेगा।