सागर में कार चालक की वजह से दो लोग पहुंचे अस्पताल चालक फरार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत सागर-बीना मार्ग पर एक हादसा हुआ। जहाँ कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। ये पूरी घटना किशनपुरा न्यू चौराहा के पास से सामने आयी है। इस बात की जानकारी लगने के बाद मौके पर नरयावली थाना पुलिस पहुंची और घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों घायल खुरई के निवासी बताये जा रहे हैं। वहीँ एक्सीडेंट के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


By - Manoj ray Narayavali sagar
12-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.