सागर- कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

सागर में व्यापमं परीक्षा में गड़बड़ी, बढ़ती हुई बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जीवन रैन बसेरा डिग्री कॉलेज चौराहे के पास जमा हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने आगे बढ़े। रास्ते में पुलिस ने रोका, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने नगर निगम के सामने बैरीकेड्स लगाकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को रोक लिया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और कांग्रेसियों को तितर-बितर किया। वाटर कैनन के उपयोग के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मौके से हट गए और दूर जाकर खड़े हो गए। वहीं कार्यकर्ता पुलिस से संघर्ष करते रहे। मामले में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस वाहन से जेल ले जाया गया है।
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी। वे कलेक्टर कार्यालय का घेऱाव करने जा रहे थे। जिसकी उनके पास अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें रास्ते में रोका गया और गिरफ्तार किया है। मामले में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।


By - || SAGAR TV NEWS |
11-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.