सागर-3 महीने से लापता युवक को इस हाल में देख पुलिस भी हैरान रह गई

सागर जिले के मालथौन के बेसरा चौकी के वनखिरिया के जंगल में मिले नर कंकाल के मामले में बीना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक आरोपी फरार है,पुराणी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, 3 दिसंबर 2021 को 22 वर्षीय रोहित अहिरवार निवासी भगत सिंह वार्ड लापता हो गया था। जिसका मामला दर्ज कराया गया था। 18 मार्च को नईवस्ती में अज्ञात आरोपियों ने बृजेशअवस्थी के घर के दरवाजे पर फायरिंग की गई थी। जिसमें संदेह के आधार पर पुलिस ने ऋतिक यादव से पूछताछ की जिसमें उसने इस वारदात को भी कुबूल किया।
आरोपियों ने बताया कि माहुल गांव में रहने वाले ऋतिक यादव के मामा के लड़के नीरज यादव के साथ पुरानी रंजिश के चलते राहुल से मारपीट की। उसी बात को लेकर मालथौन के बेसरा चौकी के वनखिरिया के जंगल में उत्तर प्रदेश की सीमा के घने जंगल में ले जाकर शराब पिलाकर रोहित की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को वहीं आरोपी छोड़कर भाग निकले।

 

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
09-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.