सागर- पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आ गए आमने-सामने

सागर जिले के गढाकोटा में दो पक्षों में पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया जिसमें छुरे चाक़ू चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया। घटना की जानकारी लगते ही टीआई रजनीकांत दुबे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। वहीँ एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा और रहली एसडीओपी अनुराग पांडेय भी अस्पताल पहुंचे जहाँ दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
बताया जा रहा है की द्वारका चौदाह के पुत्र शुभम चौदहा के मुताबिक रिंकू ठाकुर से जुआ सट्टा खेलने के लिए 4 लाख 80 हजार रुपए लिए थे। जो वापिस भी कर दिए थे। लेकिन रिंकू उससे उस रकम का व्याज 12 लाख रूपये की मांग कर रहा था। जिसका एक ऑडियो भी सामने आया है।
तो शिवम के पिता द्वारका चौदहा ने बताया कि वह गल्ला व्यापारी है। जो बेटे के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। उनका आरोप है की तभी रिंकू अपने अन्य साथियों के साथ आया जिसने उनके साथ मारपीट की घर की महिलाओं को भी पीटा।
दूसरी तरफ रिंकू ठाकुर का कहना है वो साथी के साथ पैसे मांगने शिवम के घर गया था जहाँ उन पर चाक़ू से हमला किया।
मामले में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे का कहना है की आरोपी रिंकू और उसके अन्य साथियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है जाँच की जा रही है।

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
09-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.