सागर-सब्जियों के दाम छू रहे आसमान आम लोगों का बिगाड़ा बजट

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से लोग वैसे ही परेशान हैं वहीँ अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया। हालात यह हैं की लोग कम सब्जी से ही काम चला रहे हैं। हम बात कर रहे हैं। सागर की जहाँ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
वैसे सब्जियां खाने से न केवल शरीर तदुंरूस्त रहता है बल्कि खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दामों से अब शरीर को तदुंरूस्त रखना मुश्किल नजर आ रहा है। क्योंकि सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर खासा असर पढ़ रहा है। जानकारी मुताबिक भिंडी, खीरा, कद्दू, लौकी, बैंगन, पालक, तोरई, शिमला मिर्च ,परबल ,बरबटी ,नींबू काफी महंगे दामों में बिक रहे हैं। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सब्जियां खरीदने में मुश्किल हो रही है। खाने का स्वाद ही बिगड़ गया है। आलम ये है की लोग कटौती कर कम में ही काम चला रहे हैं।
कई ऐसे लोग भी हैं जो बिना सब्जी के ही खाना खा रहे हैं। बताया गया की मंडी में सब्जियों की आवक भी कम हो रही है। जिससे सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
08-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.