सागर-कृषि उपज मंडी के हाल बेहाल परेशान किसानों ने काम किया बंद ! || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों सागर जिले की खुरई कृषि उपज मंडी के हाल बेहाल हैं भीषण गर्मी में भी यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। हम्माल, तुलावटी या फिर किसान पानी के लिए यहां वहां भटकते हैं जिससे परेशान उन्होंने काम बंद कर दिया। और मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिसके बाद आनन-फानन में मंडी प्रबंधन ने यहां पानी का टैंकर बुलवाया तब कहीं जाकर यह लोग माने। दरसअल खुरई कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने आते हैं लेकिन उन्हें यहाँ व्यवस्थाएं नहीं मिलती। जबकि भीषण गर्मी पढ़ रही है। मंडी प्रशासन चाहता तो यहां पानी की बेहतर व्यवस्था करवा सकता था। लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है। अव्यवस्थाएं देख जब मंडी के हम्माल, तुलावटी और किसानों का गुस्सा फूटा उन्होंने कहा की वो काम नहीं करेंगे। तब कहीं जाकर व्यवस्था की गयी। और लोगों ने अपना काम शुरू किया।
मामले में मंडी सचिव राजेन्द्र मौर्य का कहना है। कि रोज तीन टैंकर पानी आता है। लेकिन हम्माल और तुलावटी इस पानी से नहाते हैं पानी बर्वाद होता है जिससे पानी खत्म हो जाता है।


By - Sagar tv news
08-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.