सागर-विशाल बरगद के नीचे माँ चौसठ योगिनी जगत जननी का अद्भुत स्थान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के देवरी में मां चौसठ योगिनी का प्रसिद्द मंदिर है। जहाँ मंदिर तक पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे 26 पर सागर और नरसिंहपुर मार्ग के बीच पड़ने वाले देवरी विंधानसभा के महाराजपुर से दो किलोमीटर लंबा रास्ता है जो पनारी गांव तक जाता है। मां के 64 स्वरूप विशाल बरगद के नीचे मां जगत जननी के कई स्वरूपों के दर्शन मिलते हैं। दो एकड़ में फैले बरगद की डाल में जगह जगह चौसठ योगिनी की मूर्तियां यहां स्थित हैं। जो इसे सिद्ध क्षेत्र बनाती हैं।
नौरादेही अभ्यारण्य से लगा होने के कारण जो पर्यटक यहां आता है वह इस धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जरूर पहुंचते हैं। यह एक धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट भी है। करीब 2 एकड़ में फैला एकमात्र विशालकाय बरगद का वृक्ष जो प्रकृति का अजूबा है।
चैत्र नवरात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। और नवरात्रि में यहाँ हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। साथ ही विशेष पूजा अर्चना के अलावा धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम वैद्य और पंडित श्रीकान्त वैद्य यहाँ सेवाएं देते हैं।
उनका कहना है की दूसर दूर से लोग यहाँ मन्नत मांगने आते हैं। मनोकामना पूरी होने पर वो यहां घंटा चढ़ाते हैं।


By - Saurabh Nagaria devri
07-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.