सागर-FB पर हुई पहचान प्यार में बदली, शादी का झांसा देकर महिला गलत काम करता रहा
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में नरसिंहपुर में हुई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वह वर्ष 2017 से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान प्रतीक यादव से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्यार में बदल गई। आरोपी ने ने शादी का झांसा देकर भैंसा स्थित अपने मकान पर ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी आरोपी से शादी का बोलती, वह आनाकानी करने लगता। शादी के लिए जोर डाला तो आरोपी ने पूरी तरह इनकार कर दिया। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि प्रतीक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। जिसकी केंट थाने में शिकायत की।