महुआ बीनने की बात पर गरीब महिलाओं के साथ कुछ ऐसा !

जनसुनवाई में प्रशासन से गुहार लगाने एक परिवार पहुंचा और कहा की पहले तो उन लोगों के साथ में मारपीट की गयी वहीँ इसके बाद उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी गयी। मामला छतरपुर जिले से सामने आया जहाँ शाहगढ़ थाना अंतर्गत रावतपुरा गांव निवासी भील परिवार जनसुनवाई पहुंचा था। जिसमें आरोप लगाया की महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में उनके साथ ये सलूक किया।
भील परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह रावतपुरा में महुआ बीनने के लिए रखवाई किए थे और वहीँ निवास करते हैं। अनारी यादव और अन्य लोग एकजुट होकर लाठी डंडे लेकर आये और उनके महुआ बीनने लगे। तभी लालू और उसके साथियों ने बाहर का महुआ बीनने की बता कही और कहा की यहां अंदर से नहीं बीनना। इसी बात पर उन लोगों ने मारपीट कर झोपड़ों में आग लगा दी। जिससे सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। वहीं आवेदन में यह भी आरोप लगाए है कि शाहगढ़ पुलिस के द्वारा उनके बताए मुताबिक रिपोर्ट नहीं लिखी गई साथ ही राजीनामा के लिए दबाव भी बनाया गया।
इस संबंध में पीड़ितों ने अपनी आपबीती सुनाई।


By - || SAGAR TV NEWS ||
06-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.