सागर- घर में नौजवान युवक ने किसी को कुछ नहीं बताया और किया कुछ ऐसा !

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना महात्मा गांधी वार्ड से सामने आयी। पुलिस ने घटना स्थल पर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम करते हुए शव का पीएम कराया। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश जैन ने सूचना दी थी कि उनके भतीजे अमन जैन ने अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान में फांसी लगा ली हैं। जिसके बाद घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। परिजन से जानकारी लेने पर पता चला की मृतक युवक बीते दो सालों मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। जिसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन अचानक अमन को क्या हुआ कि उसने ऐसा कदम उठाया। घटना के बाद से उसकी माँ बहिन समेत परिजनों का बुरा हाल है। इसको लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव ने जानकारी दी।

 


By - sagar tv news
05-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.