सागर-यात्री के लिए देवदूत बना RPF जवान


बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई। आरक्षक समय पर यात्री की मदद नहीं करता तो उसकी जान भी जा सकती थी। यह घटना सोमवार दोपहर की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बता दे की जब आरक्षक उमा राम अपनी ड्यूटी के दौरान प्लेटफार्म नंबर-3 से गुजर रहा था, तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। ट्रेन की स्पीड तेज हो जाने के कारण वह बोगी में चढ़ नहीं पाया। यात्री दरवाजे के पास लगे हैंडल को पकड़े हुए प्लेटफार्म पर घिसटने लगा। उसी दौरान आरक्षक उमाराम ने यात्री को खींचकर बचा लिया। तब तक यात्रियों ने चेन पुलिंग भी कर दी।
यात्री ने पूछताछ में अपना नाम मुकेश चंद निवासी शांति निकेतन नई दिल्ली बताया है। वह हजरत निजामुद्दीन से बेलगावी जा रहा था। बीना स्टेशन पर खाने का सामान लेने उतरा था। उसके सामान लेकर आने से पहले ट्रेन आगे बढ़ने लगी थी। मुकेश ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया। वह बोगी के गेट का हैंडल पकड़े रहा। यात्री को उसी ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया।


By - || SAGAR TV NEWS ||
05-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.