महिला IAS दिव्या एस अय्यर ने किया डांस,लोग कर रहे तारीफ || IAS Officer Dance Video || STVN INDIA ||

 

 

महिला IAS दिव्या एस अय्यर ने किया डांस,लोग कर रहे तारीफ || IAS Officer Dance Video || STVN INDIA ||

IAS Officer Dance Video: सोशल मीडिया पर केरल की एक आईएएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला आईएएस छात्रों संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं. नगाड़ा संग ढोल.. गाने पर आईएएस के डांस करते देख यूजर्स ने रिएक्ट किया है.

बता दें कि वायरल वीडियो में छात्रों संग डांस करते हुए दिख रहीं महिला आईएएस का नाम दिव्या एस अय्यर (IAS Divya S Iyer) है. वो केरल के पथानामथिट्टा (Pathanamthitta) जिले की डीएम हैं. एक वीडियो में आईएएस दिव्या को छात्रों के ग्रुप के साथ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने नगाड़ा संग ढोल.. पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

इस वीडियो को अजिन पथनमथिट्टा नाम के यूजर द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- छात्रों के साथ जिला कलेक्टर के डांस मूव्स. वीडियो के मुताबिक, आईएएस महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (MG University, Kerala) के आर्ट फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं. इसी दौरान छात्र-छात्राओं के साथ आईएएस दिव्या एस अय्यर ने डांस किया.

वीडियो को नेटिज़न्स काफी पसंद कर रहे हैं. बच्चों का उत्साह बढ़ाने और उनके साथ घुलने-मिलने के लिए यूजर्स आईएएस दिव्या की तारीफ कर रहे हैं. स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, अय्यर दीपकझ्चा (Deepakazhcha) का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं, जहां छात्रों के बार-बार अनुरोध करने के बाद वह डांस में शामिल हुईं.

फिलहाल सोशल मीडिया पर केरल की आईएएस अधिकारी दिव्या एस अय्यर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग उनका वीडियो देख चुके हैं.

#DanceVideo #DivyaSIyerIAS #NagadaSangDhol #IASOfficer #PathanamthittaKerala #Deepakazhcha


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
03-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.