महज 55 सौ रूपये के लिए माँ और उसके दो बच्चों के साथ किया ऐसा,फिर चला बुलडोजर || SAGAR TV NEWS ||

 

एक घर में एक साथ तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी मृतकों में माँ और उसके दो बच्चे शामिल हैं। हैरान करने वाला ये मामला सिवनी जिले के छपारा तहसील के डूंगरिया मोहल्ले से सामने आया। ये ट्रिपल मर्डर महज 55 सौ रूपये को लेकर किये गए। जिसका पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। वहीँ आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया गया की आरोपी ने महिला से 5500 रुपए उधार लिए थे। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी ने महिला और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना बीते दिन हुई थी जहाँ घर में महिला समेत उसके दो बच्चों की लाशें मिली थी।
गौरतलब है की घटना के बाद एसपी कुमार प्रतीक समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। मृतक महिला की नाक से छाग निकल रहा था। तो उसके बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतकों में महिला ज्योति साहू, बच्चा तेजस उम्र 12 साल है और बच्ची श्रद्धा उम्र दस साल शामिल है। मृतक महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह दूसरी शादी कर कर बखारी गांव के रहने वाले कमल साहू के साथ रह रही थी। लेकिन उससे अनबन के चलते वो छपारा में किराए के मकान में दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। इसको लेकर एसपी कुमार प्रतीक ने जानकारी दी।


By - Puneet Kapoor seoni
03-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.