सागर-ऊंची पहाड़ी पर विराजी मां सिंहवाहिनी, ब्रिटिशकाल में हुई थी स्थापना

सागर के बरकोटीकलां में 1440 फीट ऊंची पहाड़ी पर मां सिंहवाहिनी विराजी हैं। यह पहाड़ी जिले की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी मानी जाती है। यहां ब्रिटिश काल में माता की मूर्ति की स्थापना की गई थी। मान्यता है कि माता सिंहवाहिनी के दरबार में पहुंचकर जो भी मुराद मांगी जाती है वह पूरी होती है। इसलिए नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विराजी मां सिंहवाहिनी के दरबार तक पहुंचने के लिए बरकोटी कलां गांव से सीढ़ियां बनाई गई हैं। जंगल के बीच पहाड़ी पर बने मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 379 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। वहीं, कुछ वर्ष पहले मंदिर तक वाहनों के लिए मार्ग का निर्माण कराया गया था। हालांकि वर्तमान में ये मार्ग जर्जर हालत में है।

मंदिर के पुजारी सुशील तिवारी बताते हैं कि ब्रिटिश काल में पहाड़ी पर मूर्ति की स्थापना की गई थी। पहले यहां छोटा सा मंदिर हुआ करता था। घना जंगल होने से कम लोग ही पहाड़ी पर आते थे, लेकिन समय के साथ पहाड़ी पर मंदिर का विस्तार हुआ और अब हजारों लोग माता के दर्शनों के लिए आते हैं। नवरात्रि में मंदिर में मां के भक्त जवारे लगाते हैं। वहीं, नौ दिनों तक मंदिर परिसर में मेला लगता है। पुजारी बताते हैं कि मंदिर की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे भाव से माता से अपनी मनोकामना मांगते हैं वह पूरी होती है।

 

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
02-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.