सागर-दूर नहीं बल्कि पास से कर सकेंगे बाघराज मंदिर में माँ के दर्शन || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर शहर के प्रसिद्द बाघराज मंदिर परिसर का पुनर्निर्माण हुआ है। जहाँ मंदिर पहले से और भी भव्य स्वरुप में नज़र आ रहा है। वहीँ शनिवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसको लेकर बाघराज वार्ड से एक कलश यात्रा निकाली गयी। जो काकागंज पंतनगर वार्ड होते हुए मंदिर पहुंची जहाना इसका समापन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और भक्तजन शामिल हुए। वहीँ जानकारी देते हुए बाघराज मंदिर के पुजारी पंडित पुष्पेंद्र महाराज ने बताया की छात्र नवरात्रि से शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर ये कलश यात्रा निकाली गयी। वहीँ उन्होंने कहा की इस बार श्रद्धालु आसानी से माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। क्योंकि बीते दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से भक्त दर्शन नहीं कर पा रहे थे।
साथ ही आपको बता दें की पहले की तरह ही मेले का आयोजन भी किया जायेगा।


By - Sagar tv news
01-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.