गाँव में अचानक से आ गया एक मगरमच्छ तो लोग हो गए परेशान

एक गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों को एक मगरमच्छ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण घबराए गए और तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। मामला उज्जैन जिले के बांदका गांव से सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगर को पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया जहाँ तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे जाल में फंसाकर पकड़ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बांधका गांव में रेंगते हुए एक मगरमच्छ का बच्चा रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया था। हालाँकि गनीमत ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ देर बाद मगरमच्छ कुएं में चला गया। वहीँ वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया।

 


By - sagar tv news
01-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.