सागर में बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन || SAGAR TV NEWS ||

 

दिनों दिन बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर सागर में भी कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। दरअसल पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज और मसालों की महंगाई के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह से ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ की शुरूआत की। इसी को लेकर कांग्रेसियों ने तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा व मोदी सरकार के राज में बेतहशा मंहगाई बढ़ रही है। प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई संबंधी कार्टून और नारे लिखे हुए जैकेट पहने हुए थे। जिन्होंने रसोई गैस के सिलेंडर पर माला चढ़ाकर और थाली, ताली, घंटा बजाकर नारेबाजी की। साथ ही देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार का विरोध किया। इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने चूल्हे पर पकोड़े तलकर भी प्रदर्शन किया।
इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सबलोक ने युवा छात्रों के साथ सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन किया।


By - Sagar tv news
31-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.