गलत काम करने वाले संत पर बोले CM आरोपियों के घर में चलाओ बुलडोजर

बीते दिन एमपी के रीवा में राज निवास भवन में कथावाचक संत सीताराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को हैवानियत का शिकार बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीँ मुख्य आरोपी संत सीताराम को सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लेते हुए भरे मंच से घटना में शामिल आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है। सीएम चौहान ने मंच से ही एसपी और कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि तुरंत आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाओ इस तरह के अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने यह भी कहा सरकारी भवन राज निवास में अपराधी की एंट्री कैसे हुई इस पर कड़े एक्शन लेने की जरूरत है।
दरअसल रीवा के सर्किट हाउस में कथावाचक संत सीताराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि घटना में चार आरोपी शामिल हैं। जिन्होंने पहले नाबालिग को शराब पिलाई। फिर जबरदस्ती करते हुए कथावाचक संत सीताराम के हवाले कर दिया जिसने दुराचार किया। जानकारी के मुताबिक भवन राज निवास जहां वीआईपी एंट्री होने के चलते परिंदा भी पर नहीं मार पाता ऐसी जगह से दुष्कर्म जैसी घटना सामने आयी।

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
31-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.