सागर- अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा मकरोनिया हौसले बुलंद

सागर के उपनगर मकरोनिया अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। एटीएम बदलकर ठगी के बाद महिला से चेन स्नेचिंग हुई। अब दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर कई घाव लगे हैं। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी बुराई के चलते आरोपी अमित राय ने मोनू जाटव पर चाकू से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर कई सारे घाव हैं। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक शंकरगढ़ का निवासी है। मामले में मकरोनिया थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। दोनों के बीच कई दिनों से रंजिश चल रही थी। धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। इसी विवाद पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
30-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.