रात के समय अचानक तेंदुए के साथ हुआ ऐसा की ग्रामीण चिंतित हो गए || SAGAR TV NEWS ||

 

रात के समय भटकता हुआ एक तेंदुआ अचानक कुँए में गिर गया। जिसका रेस्क्यू करने टीम मौके पर पहुंची। ये मामला खंडवा जिले के खलावा जंगल का है। जहाँ पूर्व कालीभीत वनपरिक्षेत्र के खातेगांव में खेत के कुएं में तेंदुआ गिर गया था। ये इलाका खंडवा और बैतूल जिले के सीमावर्ती खातेगांव के पास है। कुएं से तेंदुए के गिरने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने जब झांककर देखा तो तेंदुआ नजर आया। इसके बाद उन्होंने वन समिति सदस्यों और पूर्व कालीभीत वन क्षेत्र के रेंजर को इसकी सूचना दी। रेंजर ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। संभावना जताई गई कि शिकार या पानी की तलाश में भटकते हुए रात में तेंदुआ कुएं में गिर गया होगा। जिसका सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। तेंदुआ स्वस्थ था इसलिए उसे कालीभीत के जंगल में छोड़ दिया है। बताया गया की आसाराम के खेत में करीब 40 फ़ीट गहरे कुँए में तेंदुआ गिरा था।


By - Sagar tv news
29-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.