पैसों के लेनदेन पर स्कॉर्पियों से आये चार लोगों ने पति-पत्नी के साथ ये काम किया !
स्कॉर्पियो गाड़ी से आए चार अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। हैरान करने वाली ये घटना शिवपुरी जिले के खनियांधाना के बामौरकलां थाना क्षेत्र से सामने आयी है जहाँ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। बीती रात भिंड भोपाल नेशनल हाईवे पर ये घटना उस समय घटी जब शिक्षक मनोज जैन अपनी पत्नी के साथ ससुराल खुरई से खनियांधाना लौट रहे थे। तभी चंदेरी और बामौरकलां के बीच रास्ते में एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने मनोज जैन की गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी आगे लगाकर खड़ी कर दी। फिर नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक की कनपटी पर पिस्टल तान दी। जब मनोज ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मनोज और उनकी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद घटना स्थल से फरार हो गए। मनोज और बदमाशों के बीच हुई छीना झपटी में बदमाश मनोज की गाड़ी में दो पिस्टल और एक मोबाइल फोन छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मनोज को दो गोली लगी और एक गोली उनकी पत्नी को लगी है। घटना की सूचना पुलिस दी गई जिस पर उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाई और इसकी गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। घायल मनोज की पत्नी का कहना है कि उनका अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन असफल रहने पर गोली मार दी। उनका कहना है की हमलावरों में एक को जानते हैं। जिसका उसका नाम रोहित है। इस पूरे मामले ने एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है की चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।