एक महिला ने सरेआम युवक को सिखा दिया सबक लोगों ने भी कर दिए हाथ साफ || SAGAR TV NEWS ||

 

सरेआम एक महिला ने शराबी व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी ये देख लोगों ने भी उस पर अपने हाथ साफ़ कर दिए। ये घटना एमपी के बैतूल से सामने आयी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया। ये घटना बैतूल जिला अस्पताल के गेट के सामने की है जहाँ एक महिला युवक को चप्पल से पीट रही है। बताया जा रहा है की पिटाई कर रही महिला का पति बीमार है। जो जिला अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक महिला किसी काम से अस्पताल के बाहर आई थी और वहां शराबी ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। यही नहीं महिला के परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसी बात से नाराज महिला ने शराबी की पिटाई शुरू कर दी। घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने भी उसकी धुनाई की। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची थी। पीड़ित महिला ने इस व्यक्ति के खिलाफ गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है।


By - Mahesh Chandel betul
28-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.