बेटे के जाने के बाद विधवा बहू को सास-ससुर ने बेटी की तरह विदा कर मिसाल की पेश || SAGAR TV NEWS ||

 

बेटे की मौत हो जाने के बाद जब बहू एकदम अकेली हो गयी तो उसके माता पिता समान सास ससुर ने उसका दोबारा घर बसाने का निर्णय लिया। यही नहीं उसे बिलकुल अपनी बेटी की तरह विदा कर बढ़िया सन्देश भी दिया। हम बात कर रहे हैं एमपी के बड़वानी जिले के अंजड़ की ये शादी शुक्रवार को हुई। यहां सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू को बेटी की तरह विवाह किया और धूमधाम से उसे विदा किया। यादव समाज के सास-ससुर की इस पहल को लोगों ने जमकर सराहा।
बताया गया की अनीता के पति का बीते तीन साल पहले निधन हो गया था। हालाँकि वो ससुराल में ही रह रही थी। पति के देहांत के तीन साल बाद सास रुक्मिणी बाई और ससुर हुकुम यादव ने अनीता की अपनी बेटी की तरह शादी का करवाने का फैसला किया। पिपलुद बड़वानी के इस परिवार ने ये बहू की शादी बड़वानी तहसील के पिपरी निवासी जितेंद्र यादव से करवाई। अंजड नगर के गायत्री मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई।
अनीता और रोहित यादव की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के पांच साल बाद रोहित यादव का निधन हो गया था।


By - Sagar tv news
26-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.