शादी के 4 दिन बाद गहने और रूपये लेकर भाग गयी लुटेरी दुल्हन || SAGAR TV NEWS ||

 

 

शादी के 4 दिन बाद गहने और रूपये लेकर भाग गयी लुटेरी दुल्हन || STVN INDIA ||

शादी के 4 दिन बाद दुल्हन बोली की माँ की तबियत काफी खराब है घर ले चलो जब उसे लेकर जा रहे थे तो वो गाड़ी से उतरी और रफू चक्कर हो गयी। बाद में परिवार को पता चला की जिस लड़की को वो ब्याहकर लाये थे वो लुटेरी दुल्हन है। मामला एमपी के खंडवा का है। दूल्हे के पिता ने महाराष्ट्र के एजेंट, दुल्हन पूजा और उसकी बहन नेहा के अलावा उसके रिश्तेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बताया गया की एक लाख रुपए और सोने की पांचाली देकर लड़की को शादी कर लाए थे। 12 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में शादी हुई। चार दिन बाद बोली- मां की तबीयत खराब है। भुसावल ले चलो। जहाँ रास्ते में टॉयलेट का कहकर गाड़ी से उतरी और भाग निकली। ये पूरा मामला छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के कोलाडिट गांव (आवलियां) का है। फरियादी बहादुरसिंह राजपूत ने बेटे अंतरसिंह की शादी के लिए पड़ोस के गांव बडियाग्यासुर में रहने वाले रिश्तेदार दुलेसिंह से बात की। जिसने महाराष्ट्र के परतवाड़ा के रहने वाले विलास राव वेलेकर से बात कराई। इस रिश्ते में विलास राव की भूमिका एजेंट के रूप में थी। उसने पूजा नाम की लड़की का फोटो दिखाया। बात पक्की हुई, शगुन के रूप में एक लाख रुपए नकद और सोने की पांचाली दे दी। इसके बाद पूजा को उसकी बहन नेहा के साथ खंडवा बुलाकर आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लिए। लेकिन चौथे दिन ही वो भाग निकली। मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू की है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
26-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.