Station पर मसीहा बनकर पहुंचे जवानों ने व्यक्ति को ऐसे बचाया !

रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल वो ट्रेन की चपेट में आ गया था। घटना एमपी के ग्वालियर स्टेशन से सामने आयी है। बताया गया की बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया। ये देख वहां मौजूद आरपीएफ जवान तुरंत ही दौड़े और चलती ट्रेन को रुकवाकर बुजुर्ग की जान बचाई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पैर फिसलते ही वह ट्रेन के नीचे चला जाता है।
इसके बाद आरपीएफ जवान ने तुरंत ट्रेन में चढ़कर चेन पुलिंग की और ट्रेन को रोका। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य जवानों ने बुजुर्ग को ट्रेन के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया था।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बुजुर्ग नेभराग बत्रा जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस से रायपुर जा रहे थे। और ग्वालियर स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे। लेकिन तभी ट्रेन चलना शुरू हो गई और चढ़ते समय घटना हुई।


By - || SAGAR TV NEWS ||
26-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.