होटल में चलाया जा रहा था देह व्यापार पुलिस ने 8 लड़कियों 12 लड़कों को पकड़ा || STVN INDIA ||

 

 

होटल में चलाया जा रहा था देह व्यापार पुलिस ने 8 लड़कियों 12 लड़कों को पकड़ा || STVN INDIA ||

होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा 8 लड़कियां 12 लड़के पकड़े गए

एक होटल में जब पुलिस ने छापामार कार्यवाई की तो देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। दरअसल यहाँ पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने आठ लड़कियों और 12 लड़कों को गिरफ्तार किया है। मामला यूपी के अंबेडकरनगर जिले की इल्तिफ़ातगंज रोड पर स्थित होटल बख्तावर से सामने आया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। एसडीएम पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में छापा मारकर होटल में कार्यवाई की गयी। पुलिस ने कई दिनों से यहां पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम के छापे के बाद नगर के होटलों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में होटल मालिक सुनील वर्मा के खिलाफ भी पुलिस शिकंजा कस रही है। उस पर भी कार्रवाई की तैयारी थी। वहीँ पकड़े गए लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने पुलिस जुटी हुई थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
24-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.