युवक को ले गए नक्सली फिर किया कुछ ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

बदले की भावना और बौखलाए नक्सलियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र से सामने आयी है। दरअसल बीते 2020 में नक्सली मुठभेड़ में बैहर थाना अंतर्गत मालखेड़ी गाँव में एक महिला नक्सली को पुलिस जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिस पर आक्रोशित नक्सलियों ने बदले की भावना से मालखेड़ी के ही दो युवकों को नवम्बर 2021 में पुलिस मुखबिरी के शक में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यही नहीं उन्होंने लगातार लोगों को डराना धमकाना जारी रखा। अब नक्सलियों ने मालखेड़ी गांव निवासी 25 साल के युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक वन सुरक्षा श्रमिक खापा परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत था, बताया गया की उसे लगातार नक्सलियों द्वारा दबाव बनाकर डराया धमकाया जाता था। कि पुलिस की तुम्हें इंफॉर्मेशन पता रहती है। प्रताड़ना से तंग आकर युवक कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की परिक्षेत्र के परसाटोला गाँव के पेट्रोलिंग केम्प में रहने लगा था। और मुक्की चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। जब वो अपने सरकारी क्वार्टर जा रहा था तभी नक्सली उसे उठा ले गए जहाँ नाले के पास ले जाकर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची हाक फोर्स की टीम, पुलिस के जवानों ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
इस घटना के बाद पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है साथ ही जवानों की जगह-जगह तैनाती भी कर दी है। इसको लेकर एसपी समीर सौरभ ने जानकारी दी।


By - Pankaj Daharwal balaghat
24-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.