गढ़ाकोटा में होली मिलन समारोह फाग और धुरेड़ी गीत पर थिरके दीपू भार्गव || STVN INDIA ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इसमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव और उनके पुत्र युवा भाजपा नेता अभिषेक भार्गव मौजूद थे। जिन्होंने फाग और धुरेड़ी गीत पर सभी साथियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं और रहस महोत्सव में सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया गया। जिन्हे रंग गुलाल लगाकर और उन्हें मोमेंटो देकर उनका स्वागत सत्कार किया। मंत्री भार्गव ने कार्यकर्ताओं को रंग गुलाल लगाया। और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि बीते दिनों पहले रहस मेला का आयोजन किया गया था जिसमें राज्यपाल और भाजपा के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की थी इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों का सम्मान किया गया।


By - Ravi soni garhkota
21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.