DIG और SP का जूनून सड़क पर रनिंग करते नज़र आये || STVN INDIA ||

 

 

DIG और SP का जूनून सड़क पर रनिंग करते नज़र आये || STVN INDIA ||

सड़क पर दो शख्स दौड़ लगा रहे हैं। और दोनों ही कोई मामूली इंसान नहीं बल्कि जिले के बड़े अधिकारी हैं। नज़ारा एमपी के छतरपुर का है। तस्वीरों में आपको नज़र आने वाले पहले शख्स डीआईजी विवेक राज सिंह और दूसरे जिले के SP सचिन शर्मा हैं। जो रनिंग करते हुए दिखायी दे रहे हैं। बताया जा रहा है की DIG विवेक राज सिंह और SP सचिन शर्मा अचानक बिजावर होते हुए जटाशंकर मार्ग पहुंचे। यहां से दोनों अधिकारी अपने वाहनों से उतरे और दौड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। दोनों अधिकारी बिना रुके बिजावर से जटाशंकर तक करीब 15 किलोमीटर दौड़ लगाते हुए पहुंचे। जहां जटाशंकर धाम पहुंचकर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। गौरतलब है की डीआईजी विवेक राज सिंह अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वो कहीं भी रहें लेकिन अपनी फिटनेस पर बकायदा ध्यान देते हैं। वो कभी साइकिल चलाते नज़र आते हैं तो कभी रनिंग करते हुए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.