सागर-रंगपंचमी पर देश भर से आएंगे श्रद्धालु आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करने | STVN INDIA

 

सागर जिले के रहली के पटनागंज में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आये हुए हैं जिनके दर्शनों और आशीर्वाद लेने देश भर से लोगों का आना जाना लगा हुआ है। जहां होली के दिन लगभग एक लाख भक्तों के करीब आना बताया जा रहा है। तो आने वाली रंग पंचमी पर जबरदस्त भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। रोजाना लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। हर रोज दर्शन की लालसा लिए भक्त आ रहे हैं। और घंटों कड़कड़ाती धूप में बिना किसी चिंता के आचार्य श्री के दर्शनों का इंतजार करते हैं। आचार्य श्री के दर्शनों के लिए कई देशों से लोगों का आना जारी है। जो पटना गंज को एक बड़ा सिद्ध क्षेत्र बता रहे हैं। बताया गया की आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज कुंडलपुर से पटनागंज पधारे थे। तब उनकी तबीयत काफी नासाज़ थी लेकिन यहाँ आने के बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जिससे उनके भक्तों में भी खुशी की लहर है। कुछ दिनों से लग रही भक्तों की भीड़ के बीच आचार्य श्री दिन में कई बार दर्शन देते हैं।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.