सागर-महिला बाल विकास के अब इन कमर्चारियों ने भी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की || STVN INDIA ||
सागर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले 15 दिनों से अनिश्चित हड़ताल चल रही है। अब परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक संघ काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। सोमवार से इनकी हड़ताल शुरू हुई है। संयुक्त मोर्चा के सागर इकाई ने हड़ताल के पहले दिन महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सागर एसडीएम सपना त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें इनकी प्रमुख मांग ग्रेड पे बढ़ाने प्रमोशन, करने संविदा नियुक्ति फिर से चालू करने जैसी प्रमुख मांगे हैं। इसको लेकर परियोजना अधिकारी संघ और पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोपाल में इसको लेकर बात चल रही है। और जल्द ही हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा। ऐसी उम्मीद है जैसे ही मांगे पूरी होंगी तो हड़ताल खत्म कर देंगे।