BMW कार सवार रहीसजादे ने पुलिस के साथ ये क्या किया देखिये

राजधानी भोपाल में पुलिस पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ एक व्यक्ति चालक की गुंडागर्दी देखने को मिली है। BMW कार सवार ने सड़क पर नियमों का पालन करा रहे ट्रैफिक जवानों से झूमाझटकी की यही नहीं BMW कार चला रहे युवक ने सरेराह ट्रैफिक जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। जिसमें इस घटनाक्रम को देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है की घटना टीटी नगर थाना इलाके के अपेक्स बैंक चौराहे की है। दरअसल BMW कार चालक शख्स सीट बेल्ट नहीं पहना हुआ था। जिस पर ट्रैफिक जवानों ने उसे रोक लिया। तो इस पर वो तमतमा गया और पुलिस से बदसलूकी पर उतर आया।


By - sagar tv news
20-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.