सागर का रहने वाला व्यक्ति खुरई में इस हाल में मिला
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना ऋषभ कुमार वार्ड के चिरोंजी कॉलोनी से सामने आयी है। जहां एक झोपड़ी में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक मृतक विशाल उर्फ विजय अहिरवार निवासी छोटा करीला कांच मंदिर सागर के रहने वाले थे। जो काफी समय से अकेले खुरई के ऋषभ कुमार वार्ड में स्थित झोपड़ी में रहता था। जिसका शव वहीँ पड़ा मिला है। घटना की जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में पीएम कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने अज्ञात कारणों से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत होना बताया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।