होली पर पिता ने शराबी बेटे के साथ ये क्या किया देखिये || STVN INDIA ||

 

होली धुरेड़ी में शराबी बेटे से परेशान पिटाई ने उसकी लकड़ी से पी-पीटकर ह्त्या कर दी। दिल दहला देने वाली घटना बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना अंतर्गत भमोड़ी गांव की है जहाँ बीते 18 मार्च को ये घटना हुई थी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है की भमोड़ी निवासी गणेश टेंभरे, दो बच्चों का पिता हैं। जो शराब का आदि था और अक्सर शराब के नशे में आकर घर में उपद्रव करता था। जिससे उसके पिता इमरत तमभेरे परेशान थे। होली में धुरेड़ी के दिन गणेश शराब पीकर घर आया। जिसको लेकर दोनो पिता-पुत्र में कहासुनी हुई तो पिता ने लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। जहाँ ज्यादा शराब के नशे और लकड़ी से गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची ग्रामीण पुलिस ने शव बरामद किया और जांच पड़ताल की। साथ ही इस मामले में मृतक गणेश की पत्नी शशिकला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के दर्ज अपराध में आरोपी पिता इमरत टेंभरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में टीआई प्रदीप खन्ना ने जानकारी दी।


By - Pankaj Daharwal balaghat
20-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.