शांतिपूर्ण और उत्साह के मनाएं होली का त्यौहार,पुलिस का रहेगा पहरा || STVN INDIA ||

 

हर साल की तरह इस साल भी शांति पूर्ण माहौल में होली का त्यौहार मनाएं। मिल जुलकर होली पर्व पर एक दूसरे को गुलाल लगाएं और आपसी भाईचारे का संदेश दे। ये बात दमोह जिले के पथरिया थाने के टीआई रजनी शुक्ला ने कही है। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ये बात कही। बताय गया की पुलिस हमेशा आमजन के साथ है। कोई भी समस्या हो तुरंत पथरिया थाना को सूचित करें। आपस में मिल जुलकर होली खेलें। नगर में लगातार पुलिस का मूवमेंट रहेगा। साथ ही जबरन किसी पर रंग डालने और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त रहेगी।
होली त्यौहार के मद्देनज़र पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और कस्बे में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया गया। ताकि लोग होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं एवं आवारा तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल को तैनात भी किया गया है जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके।


By - Aftab Khan pathariya
17-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.