सागर में भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ये क्या कह गईं || STVN INDIA ||
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार को सागर जिले के रहली में स्थित अतिशय क्षेत्र पटना गंज पहुंची। जहां उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उमा भारती बोली आचार्यश्री ने कहा है कि भारतीय हूं तो भारतीयता लाऊं। उनकी बात का मैं अक्षर-सा पालन करूंगी। उन्होंने ये भी कहा है कि तय कर लो मैडम बनोगी की मां बनोगी या दीदी बनोगी या साध्वी बनोगी, मुझे दीदी ज्यादा अनुकूल लग रहा है। इसलिए पुलिस वाले सुन लो, अधिकारी भी सुन लो आज से कोई मुझे मैडम नहीं बोलेगा। अब से मैं अधिकारी हो या आम जनता सभी की दीदी हूं।
बता दे कि आचार्य श्री से मुलाक़ात करने में उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। आचार्यश्री से बात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि आचार्यश्री के दर्शन कर मन को अपूर्व शांति मिली। उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने मुझे जो आदेश दिए हैं। मैं उनका हमेशा पालन करूंगी