सागर-कार की वजह से एक के बाद एक बाइक सवार पहुँच गए अस्पताल || STVN INDIA ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। जिसमें अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक फोर व्हीलर कार जो विदिशा की ओर से सागर तरफ जा रही थी। तभी निजी स्कूल के सामने कार ने संतुलन खो दिया। जिससे एक के पीछे एक लगी मोटरसाइकिल फोर व्हीलर कार में जा टकराई। जिसमें एक बाइक पर सवार शुभम सिलावट, दूसरी बाइक पर सवार समीर मोहम्मद, और तीसरी बाइक पर सवार मनीष इस हादसे का शिकार हो गए। एक के बाद एक टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राहतगढ़ के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर 3 लोगों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीँ कार को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। इस सड़क हादसे में शुभम और मनीष को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि समीर को पैर में चोट होना बताया गया।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
17-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.