भोपाल में अवैध संबंध के शक में बेटे ने मां के प्रेमी को मार डाला। वारदात में उसका साथ बुआ के लड़के ने दिया। पहले उन्होंने शराब पार्टी दी, इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सीने-चेहरे पर भी चाकू मारे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि शबरीनगर छोला मंदिर में रहने वाला गोपाल उर्फ पिंटू राजपूत खुद का ऑटो चलाता था। दो साल से मोहल्ले में रहने वाली महिला से उसकी करीबी दोस्ती थी। गोपाल महिला के घर आता-जाता था। फोन पर भी बात करता था। मंगलवार की रात महिला, गोपाल से फोन पर बात कर रही थी। यह बातचीत उसके 19 साल के बेटे प्रिंस यादव ने सुन ली। इस बात को लेकर मां-बेटे में विवाद हो गया। उसने मां को सख्त हिदायत दी कि अब गोपाल से बात की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। फिर उसने अपनी बुआ की लड़के के साथ साजिश रचकर इस पूरी वारदात क अंजाम दिया।