अस्पताल में बच्चा चोरी करने के मकसद से छिपाया बाथरूम में,रोने पर हुआ खुलासा !
सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी किये जाने का मामला सामने आया। जहां एक महिला ने 6 महीने के मासूम को करीब आधा घंटे तक टॉयलेट में छिपा दिया लेकिन उसके रोने के बाद इसका खुलासा हो गया। घटना एमपी के उज्जैन की है। बताया गया की कुपोषित बच्चे का इलाज करा रही महिला ने यहाँ पर भर्ती 6 महीने के बच्चे को देर रात आधा घंटे तक टॉयलेट में बंद रखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। बताया गया की आगर रोड स्थित चरक अस्पताल के वार्ड एनआरसी में मायापुरी निवासी पूजा चौहान का छह महीने का बेटा अनमोल भर्ती है। इसी वार्ड में अंबोदिया डेम स्थित अजनोती गांव की संगीता भी बच्चे का इलाज करवा रही है। दोनों के बीच किसी बात के चलते विवाद हो गया था। जहाँ मंगलवार-बुधवार रात करीब एक बजे करीब जब पूजा सो गई तो संगीता उसके बेटे अनमोल को उठा ले गई और टाॅयलेट में बंद कर दिया। लेकिन करीब डेढ़ बजे अनमोल जोर से रोने लगा। जिस पर संगीता ने पड़ोस की अन्य महिला को बताया और बच्चे को निकाला। हालाँकि शंका होने पर संगीता से पूछताछ हुई तो उसने बच्चे को बंद करना कबूल किया। संगीता का ऐसा कहना था की उसने अनमोल के पिता से 10 रुपए मांगे थे। साथ ही उसके परिजनों पर बुरी नियत से देखने का भी आरोप लगाया। बच्चा रो रहा था, इसलिए टॉयलेट में बंद कर दिया। तो अनमोल की बुआ संतोष कुंवर ने संगीता पर गंभीर आरोप लगाए। और जानबूझकर उसके भांजे के अपहरण की बात कही। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।