सागर-कृषि उपज मंडी परिसर में सूखी झाड़ियों में आग से मची अफरा-तफरी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई कृषि उपज मंडी परिसर में बायपास रोड की तरफ झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। जहां एक और किसानों का अपने वाहनों के अनाज का खतरा दिखा तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को फड़ पर फैले अनाज की चिंता होने लगी। मंडी प्रशासन और हम्मालों ने झाड़ियों को उखाड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन गर्मी और तेज हवा ने आग को और तेजी से फैलाना शुरू कर दिया। जिससे आग और भी भड़क गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी किसान या हम्माल के जलती बीड़ी फैंकने से आग लगी होगी। बताया गया की मंडी परिसर में खाली पड़ी जगह पर बरसात में झाड़ियां उग आई थी। जो सूख गई हैं। साथ ही व्यापारियों और अन्य लोगों द्वारा इसी में फटे पुराने बोरेे समेत अन्य कचरा भी फेंक दिया जाता है। गर्मियों में यही सब सूखकर ज्वलनशील हो जाता है। जिससे बीड़ी से आग लगने की सम्भावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इसको लेकर खुरई कृषि उपज मंडी के सचिव आरके मौर्य ने जानकारी दी।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
15-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.