मोहब्बत पर मजहब का पहरा प्रेमी-प्रेमिका दो बार घर से भागे लेकिन पकड़ लिए गए

कहते हैं की इश्क़ और जंग में सब कुछ जायज है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है जिसमें प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन घर वालों ने उन्हें ढूंढ निकाला लड़की गर्भवती थी तो उसका गर्भपात करा दिया। इसमें दिक्कत ये है की दोनों के धर्म अलग-अलग हैं। मामला बिहार के भागलपुर जिले का है। दरअसल लड़का हिंदू तो लड़की मुस्लिम है। दोनों कोचिंग में साथ में पढ़ते थे दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों घर से भाग गए और मंदिर में शादी कर ली। तभी लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। किस्मत भी खराब प्रेमिका ने परिजनों ने उन्हें खोज निकाला और गर्भपात करा दिया। कुछ समय तो सब कुछ ठीक था लेकिन कुछ समय बाद दोनों फिर घर से भाग गए। लेकिन इस दफा भी पकड़ लिये गये। तातारपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही बालिग हैं। प्रेमी का नाम शुभम है। वो सबौर के खानकित्ता का रहने वाला है। वहीं, प्रेमिका नन्ही खातून जीरोमाइल थाने के फतेहपुर गांव में रहती है प्रेमी शुभम का कहना है की दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। जिससे उनके घर वाले ही शादी का विरोध कर रहे हैं। जब इससे पहले दोनों घर से भागे थे तो जमशेदपुर के एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। शुभम का कहना है की लड़की के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं जिससे दोनों घर से भाग रहे थे जिन्हे पुलिस ने पकड़ लिया।

 


By - || STVN INDIA ||
14-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.