10 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का एसडीओ गिरफ्तार सागर लोकायुक्त की कार्यवाही

सागर लोकायुक्त टीम ने टीकमगढ़ के वन विभाग में पदस्थ एसडीओ गोपाल सिंह मुबेल को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत वन विभाग के ही डिप्टी रेंजर रामसेवक अहिरवार ने लोकायुक्त से की थी।शिकायत के आधार पर पहले लोकायुक्त टीम ने मोबाइल से बातचीत टेप की। रिश्वत मांगने की पुष्टि हो जाने के बाद आज सुबह से ही सिविल लाइन रोड स्थित आवास पर एसडीओ के घर छापामार कार्रवाई की गई।दरअसल वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर रामसेवक अहिरवार के खिलाफ अवैध उत्खनन संबंधी जांच चल रही थी। यह जांच वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह मुबेल को सौंपी गई। इसी जांच को रफा-दफा करने के बदले एसडीओ ने डिप्टी रेंजर से 25 हजार रिश्वत मांगी थी। डिप्टी रेंजर अहिरवार ने रिश्वत के 5000 पहले दे दिए थे। आज 10000 देना तय हुआ था। सुबह जैसे ही डिप्टी रेंजर एसडीओ के बंगले पर रिश्वत देने पहुंचा तो उसी समय लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर रंगे हाथ एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया।लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम एसडीओ के बंगले पर ही कार्रवाई करने में जुटी है।गोर तलव है की टीकमगढ जिले में पिछले सात दिनो में सागर लोकायुक्त की दूसरी कार्यवाही है वही 9 मार्च को बल्देवगढ तहसील में पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रगे हाथो पकडा था ।


By - sagar tv news
14-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.