जेसीबी से हटाया अतिक्रमण विरोध करने पर दुकानदारों को उठा ले गयी पुलिस ! || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले में स्थित बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक नगरी शिवधाम कुन्डेश्वर में जिला प्रशासन और पुलिस ने रोड किनारे सरकारी जमीन से अतिक्रमण को हटाया। जहाँ दुकानों और पक्के मकानों को जेसीबी की मदद से कार्यवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। वहीँ दुकानदारों द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली भेज दिया। जिसमें नंदराम यादव, सत्येंद्र यादव, नरेंद्र खटीक, महेश खटीक शामिल हैं।
टीकमगढ़ एसडीएम, सी.पी पटेल ने बतया की सरकारी जमीन पर सड़क किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर पक्की दुकाने,मकान और टीन की गुमठी रखी हुई थी। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाई में 70 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।
कोतवाली थाने के प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया की कुन्डेश्वर मन्दिर के मुख्य रोड पर लोगों ने अतिक्रमण कर दुकाने रखी हुई थी। जिससे लोगों को असुविधा हो रही थी और ट्रफिक जाम होता था। इसलिए अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। साथ ही प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
13-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.